RRR Collection
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजामौली के डांस ने खींचा सबका ध्यान
फिल्म 'आरआरआर' की कहानी, शानदार ग्राफिक्स और जबरदस्त एक्शन तो दर्शकों को पसंद आ रही हैं, साथ ही फिल्म का गाना 'नाटो नाटो' भी धमाल मचा रहा है। फिल्म की सक्सेस पार्टी के इवेंट में फिल्म के कलाकार जूनियर एनटीआर और रामचरण भी अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे थे लेकिन निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने डांस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस पार्टी में एसएस राजामौली आरआरआर के गाने 'नाटो नाटो' के हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान उनकी खुशी देखने लायक थी।