फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं साउथ की ये 3 फिल्में, बराबरी करना भी नामुमकिन

Tue, 05 Mar 2019 02:41 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood

हिंदी सिनेमा में साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत ही तेजी से दस्तक दी है। हालांकि इसकी शुरुआत पुराने जमाने से ही हो गई थी लेकिन इसने 21वीं सदी में रफ्तार पकड़ी। साल 2010 के बाद से बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों को ही तोड़-मरोड़कर दिखाया जाने लगा। इसके बाद तो हिंदी सिनेमा साउथ फिल्मों का आदी हो गया। ऐसे में एक के बाद एक साउथ की फिल्मों का हिंदी रीमेक बनने लगा। साउथ का सिक्का और भी ज्यादा तब बुलंद हो गया जब फिल्म 'बाहुबली' ने वर्ल्डवाइड धमाका किया। इसके बाद से तो बॉलीवुड में पीरियड फिल्मों की बाढ़ सी आ गई। दुर्भाग्यवश एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। अब फिर से साउथ में तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है जिसका मुकाबला करना भी बॉलीवुड के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bollywood

आरआरआर
बाहुबली जैसी विराट फिल्म देने वाले निर्देशक एस एस राजमौली एक बार फिर बड़ा धमाका करने की फिराक में लगे हुए हैं। वह इस बार साउथ के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर को लेकर फिल्म आरआरआर से पेश करने जा रहे हैं। फिल्म का काम जोरो पर है।

विज्ञापन

3 of 6
rrr

फिल्म अभी बनी भी नहीं थी कि इसके सैटेलाइट राइट्स 132 करोड़ रुपये में पहले ही बिक चुके हैं। सैटेलाइट राइट्स के बिकने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भी बाहुबली की तरह हंगामा मचाकर ही रहेगी। गौरतलब है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी। वहीं, इस साल बॉलीवुड में ऐसी किसी बड़ी फिल्म की घोषणा नहीं हुई है जो आरआरआर से टक्कर ले सके। 

4 of 6
screengrab from saaho video

साहो
लिस्ट में दूसरी फिल्म है साहो। फिल्म साहो का बोलबाला फिल्म बाहुबली के दौरान ही होने लगा था। फिल्म बाहुबली के मुख्य अभिनेता प्रभास के फैन्स को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, अरुण विजय, जैकी श्रॉफ और मंदिरा बेदी जैसे कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

5 of 6
Saaho

कई स्टार्स से सजी यह एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक सुजीत डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इसी साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी। इससे पहले वह साल 2014 में फिल्म रन राजा रन का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड में ठग्स ऑफ हिंदोस्तां जैसी फिल्म मिट्टी में मिल गई। अब हिंदी सिनेमा में फिल्म साहो को लेकर भी बड़ी चुनौती सामने आ खड़ी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood
पहलवान
इस कड़ी में कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार सुदीप की फिल्म पहलवान का नाम भी शामिल है। फिल्म के पोस्टर ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोर ली है। फिल्म आरआरआर मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म का निर्देशन एस कृष्णा कर रहे हैं। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुदीप इससे पहले कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं जिसमें उनकी फिल्म का हिंदी रीमेक 'राउडी राठौर' देखने को मिली थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि फिल्म पहलवान में बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे। साथ ही सावधान इंडिया को होस्ट करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह का भी इस फिल्म में अहम रोल होगा। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी दमदार होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें