फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी खानदान के 11वें नवाब हैं इब्राहिम, दादा मंसूर अली खान की तरह है क्रिकेट खेलने का शौक

Tue, 05 Mar 2019 01:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ibrahim khan
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान आज अपना 18वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । इब्राहिम पटौदी खानदान के 11वें नवाब हैं ।  बर्थडे पर इब्राहिम की बहन और बॉलीवुड एक्टर सारा अली खान ने भाई को विश करते हुए एक फोटो शेयर की है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ibrahim khan
इस तस्वीर में इब्राहिम, सारा को गोद में उठाए हुए हैं । सारा ने इस प्यारी तस्वीर के साथ लिखा है- ''दुनिया में सबसे अच्छे भाई को जन्मदिन की बधाई। मेरे पीछे हमेशा खड़े रहने (सच में) और मेरी बेवकूफ़ियां सब्र से सहन करने के लिए शुक्रिया।'' 
विज्ञापन

3 of 6
ibrahim khan
भाई-बहन की ये जोड़ी साथ में खूबसूरत दिख रही है । साथ ही यह फोटो वायरल भी हो गई है । इब्राहिम सैफ और अमृता सिंह के बेटे हैं । इब्राहिम देखने में बिल्कुल अपने पिता सैफ की तरह दिखते हैं । 
 

4 of 6
ibrahim khan
एक इंटरव्यू में सारा ने इब्राहिम के बारे में बताते हुए कहा था, 'वो कम बोलता है लेकिन जब भी बोलता है सॉलिड बोलता है । उसके मुंह से तारीफ सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है । अगर वो मुझसे कहता है कि मुझे तुम पर गर्व है तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है ।'
विज्ञापन

5 of 6
ibrahim khan
इब्राहिम की अपनी सौतेली मां करीना के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है । अक्सर साथ में पार्टी करते दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं । इब्राहिम को अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेट खेलने का भी शौक है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ibrahim khan
इब्राहिम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं । साथ ही अक्सर उन्हें अपने गैंग के साथ पार्टी करते देखा जाता है । अरबाज खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान के बेटों के साथ भी इब्राहिम की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें