वी. विजयेंद्र प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहा था केवी विजयेंद्र प्रसाद ने?
विजयेंद्र प्रसाद ने 'आरआरआर' रिलीज होने के कुछ समय बाद ही एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने ये बता दिया था कि वह फिल्म 'आरआरआर' के सीक्वल की संभावनाएं तलाशना शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'जब मैंने सीक्वल के लिए कुछ खोज शुरू की थी, तब मुझे कुछ विचार भी आए थे और सभी को ये विचार पसंद आए हैं। अगर भगवान ने चाहा तो कुछ समय बाद काम शुरू हो सकता है।'