उर्फी जावेद
- फोटो : social media
शो में एक्टर रणवीर सिंह ने जहां उर्फी को ‘फैशन आइकन’ बताया तो वहीं फिल्म मेकर करण जौहर ने उर्फी के कटआउट ड्रेसेज की जमकर खिल्ली उड़ाई। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चाओं में तब आईं, जब कॉफी विद करण 7 में उनके नाम की चर्चा हुई। शो में एक फन सेगमेंट के दौरान करण जौहर ने रणवीर से सवाल करते हुे पूछा कि किस सेलेब ने किसी आउटफिट को बहुत जल्दी रिपीट किया है? इस पर जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने बिंदास अंदाज में उर्फी जावेद का नाम लिया।