RRR movie
- फोटो : सोशल मीडिया
'आरआरआर' की स्टार कास्ट-
राजामौली द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' में सभी बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, ऐसे में इस फिल्म की सफलता बहुत मायने रखती है। अगर बात स्टार कास्ट की करें फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण, एक्टर एनटी रामाराव जूनियर लीड रोल में दिखाई देंगे, तो वहीं बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म से आलिया भट्ट और अजय देवगन का दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म आरआरआर में हॉलीवुड अभिनेता रे स्टीवेन्सन, ओलिविया मॉरेस और एलिसन डूडी भी मुख्य भूमिकाएं निभाते दिखाई देंगे।