फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt RRR Movie First Look: सीता के रूप में दिल जीतने आ रहीं आलिया, सामने आते ही वायरल हुई तस्वीर

Mon, 15 Mar 2021 02:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरआरआर मूवी: आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म आरआरआर में उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में आलिया सीता मां का किरदार निभा रही हैं। आलिया की ये तस्वीर देखकर फैंस उनसे प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आरआरआर में आलिया के सीता लुक की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर इस तस्वीर के सामने आने से उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो चुकी है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक तस्वीर में वो भगवान श्रीराम की मूर्ति का आगे बैठे नजर आ रही हैं। वहीं उनके आगे पूजा की टोकर भी रखी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन बाहुबली फेम एसएस राजामौली कर रहे हैं। गौरतलब है कि सीता के किरदार के लिए आलिया का लुक बेहद साधारण रखा गया है, लेकिन इसमें भी वो बेहद दमदार नजर आ रही हैं।


4 of 5
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म में आलिया के साथ जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और राम चरण अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें ये सभी कलाकार पहली बार एक साथ नजर आएंगे। अजय देवगन आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरआरआर - फोटो : Twitter
राजामौली ने इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज करने का मन बनाया है। फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग करते हुए राजामौली को काफी समय बीत चुका है और कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि अब वह फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस शूट करने जा रहे हैं। फिल्म इतिहास पर आधारित है इसलिए स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का भारी काम होगा। यह फिल्म काफी बड़े बजट की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें