फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR Box Office Collection Day 5: ‘आरआरआर’ हिंदी का कलेक्शन 100 करोड़ के पार, नेट कमाई का अब तक इतना रहा आंकड़ा

Wed, 30 Mar 2022 08:22 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता डी वी वी दानय्या की फिल्म ‘आरआरआर’ के हिंदी संस्करण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मंगलवार को सौ करोड़ रुपये का निशान पार कर गया। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 1’ के बाद ये दूसरी तेलुगू फिल्म है जिसने मूल फिल्म के साथ ही हिंदी में रिलीज होकर ये आंकड़ा छुआ है। फिल्म के तेलुगू संस्करण के साथ साथ हालांकि हिंदी संस्करण का कारोबार भी मंगलवार को कम हुआ और फिल्म के कलेक्शन में लगातार हो रही गिरावट फिल्म के निर्माता व वितरकों के लिए चिंता का विषय भी बनी हुई है। इस बीच फिल्म के कुल कलेक्शन और नेट कलेक्शन को लेकर भी फिल्म जगत में अपनी अपनी तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। लेकिन ‘अमर उजाला’ ने देश की सभी न्यूज वेबसाइट्स में सबसे पहले फिल्म के नेट कलेक्शन के आंकड़े देकर इस भ्रम को दूर करने में मदद की है।

विज्ञापन

2 of 7
आरआरआर-बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग में फिल्म बाहुबली को पछाड़ा
निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘रौद्रम् रणम् रुधिरम’ यानी ‘आरआरआर’ की ओपनिंग जिस तरह से हुई थी, उससे लग रहा था कि ये फिल्म उनकी पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म ‘आरआरआर’ ने फिल्म ‘बाहुबली 2’ से बेहतर ओपनिंग लेते हुए पहले दिन पूरे देश में कुल 130 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसमें फिल्म के तेलुगू संस्करण की कमाई 100.13 करोड़ रुपये, हिंदी संस्करण की कमाई 20..07 करोड़ रुपये, तमिल की 6.5 करोड़ रुपये, मलयालम की 3.1 करोड़ रुपये और कन्नड़ संस्करण की कमाई 20 लाख रुपये शामिल थी। फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के पहले दिन 121 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इसमें तेलुगू संस्करण की 58, हिंदी की 41, तमिल की 17 और मलयालम संस्करण की पांच करोड़ रुपये की कमाई शामिल रही।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म ‘आरआरआर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरे दिन हालत कमजोर रही
पहले दिन बढ़त मिलने के बाद ये माना जा रहा था कि अब फिल्म ‘आरआरआर’ का कलेक्शन हर दिन फिल्म ‘बाहुबली 2’ से ऊपर ही रहेगा। लेकिन फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ‘आरआरआर’ के पांव लड़खड़ा गए। शनिवार को फिल्म ने कुल 86.7 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसमें तेलुगू संस्करण की कमाई 52.65 करोड़ रुपये, हिंदी की 23.75 करोड़ रुपये, तमिल की 7.5 करोड़ रुपये, मलयालम की 2.5 करोड़ रुपये और कन्नड़ संस्करण की 30 लाख रुपये की कमाई शामिल रही। फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के अगले दिन यानी शनिवार को तेलुगू में 32 करोड़, हिंदी में 40.50 करोड़, तमिल में 13.50 करोड़ और मलयालम में चार करोड़ रुपये मिलाकर कुल 90 करोड़ की नेट कमाई की थी।

4 of 7
फिल्म ‘आरआरआर' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतवार को फिर आया उछाल
शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद रविवार को फिल्म ‘आरआरआर’ ने फिर जोर पकड़ा औऱ उस दिन इसका कलेक्शन 100.3 करोड़ रुपये रहा। इस दिन इसने तेलुगू में 56.70 करोड़ रुपये, हिंदी में 31.50 करोड़, तमिल में 8.5 करोड़, मलयालम में 3.3 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 30 लाख रुपये मिलाकर कुल 100.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म ‘बाहुबली 2’ का कलेक्शन रिलीज के बाद वाले रविवार को 93 करोड़ रुपये ही रहा था। फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रविवार को तेलुगू में 33 करोड़, हिंदी में 46.50 करोड़, तमिल में नौ करोड़ और मलयालम में 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म ‘आरआरआर' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मंडे टेस्ट में कमजोर पड़ी आरआरआर
फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने जहां अपना पहले मंडे टेस्ट शानदार तरीके से पास करते हुए रविवार के मुकाबले सिर्फ 13 फीसदी गिरावट दर्ज करते हुए 80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ‘आरआरआर’ का कारोबार सोमवार को रविवार के मुकाबले आधे से ज्यादा गिर गया।फिल्म ‘आरआरआर’ ने सोमवार को सिर्फ 48.80 करोड़ रुपये की कमाई की, इसमें तेलुगू की 28.50 करोड़ रुपये, हिंदी की  17 करोड़ रुपये, तमिल की 3.1 करोड़ रुपये और  मलयालम व कन्नड़ 10-10 लाख रुपये कमाई शामिल रही। फिल्म ‘बाहुबली 2’ की सोमवार की कमाई में हिंदी की कमाई 40.25 करोड़ रुपये, तेलुगू की 27.75 करोड़ रुपये, तमिल की आठ करोड़ रुपये और मलयालम की चार करोड़ रुपये कमाई शामिल रही।
विज्ञापन

6 of 7
‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मंगलवार को कमाए सिर्फ 40 करोड़
फिल्म ‘आरआरआर’ के पांचवे दिन यानी मंगलवार के आंकड़े और कमजोर दिख रहे हैं। शुरुआती रुझानों के हिसाब से फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 40 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई मंगलवार को फिर तेलुगू संस्करण की कमाई से आगे निकल गई है। हिंदी में जहां फिल्म ने करीब 15.30 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती रुझानों के हिसाब से की है, वहीं तेलुगू में फिल्म ‘आरआरआर’ की कमाई सिर्फ 13 करोड़ रह गई है। फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में अब काफी समय लगता दिख रहा है। फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 500 करोड़ रुपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली थी। फिल्म ‘आरआरआर’ का मंगलवार तक का नेट कलेक्शन करीब 406 करोड़ रुपये हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
‘आरआरआर’ में अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म आरआरआर’ के पहले चार दिन की कमाई के अंतिम आंकड़े
 
दिन कलेक्शन (रुपये में)
  तेलुगू हिंदी तमिल मलयालम कन्नड़ कुल
पहला 100.13 करोड़ 20.07 करोड़ 6.5 करोड़ 3.1 करोड़ 0.2 करोड़ 130 करोड़
दूसरा 52.65 करोड़ 23.75 करोड़ 7.5 करोड़ 2.5 करोड़ 0.3 करोड़ 86.7 करोड़
तीसरा 56.70 करोड़ 31.50 करोड़ 8.5 करोड़ 3.3 करोड़ 0.3 करोड़ 100.3 करोड़
चौथा 28.50 करोड़ 17 करोड़ 3.1 करोड़ 0.1 करोड़ 0.1 करोड़ 48.8 करोड़
पांचवां शुरुआती रुझानों के अनुसार 40 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें