फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR for Oscar: ऑस्कर की रेस में शामिल हो सकती है राजामौली की आरआरआर, अमेरिकी मीडिया ने की भविष्यवाणी

Fri, 16 Sep 2022 02:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर को मिलेगा ऑस्कर? क्या जूनियन एनटीआर और राम चरण की जोड़ी हासिल कर पाएगी नामांकन? इस वक्त हर कोई इन सवालों के जवाब तलाश रहा है। लेकिन यूं अचानक लोगों के मन में ऑस्कर और आरआरआर को लेकर इतने सवाल क्यों उठने लगे? दरअसल, अमेरिका की मीडिया कंपनी, वैराइटी, ने ऑस्कर के लिए विभिन्न श्रेणियों में नामांकित होने वाली फिल्मों की संभावित सूची जारी की है। इस सूची में शामिल श्रेणियों में से दो में आरआरआर का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैराइटी के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म 'आरआरआर' को इसके गीत 'दोस्ती' के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में नामांकित किया जा सकता है। बता दें कि एम. एम. कीरवानी द्वारा रचित यह गीत, फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की दोस्ती पर आधारित है। वैराइटी ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स का 'दिस इज ए लाइफ', टॉप गन: मेवरिक का 'होली म्यू हैंड' और टर्निंग रेड का नोबडी लाइक यू जैसे गाने भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं वैराइटी के अनुसार, आरआरआर का नाम बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भी शामिल हो सकता है। बता दें कि इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने की रेस में निर्देशक सैंटियागो मित्रे की अर्जेंटीना 1985, एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु की बार्डो, लुकास ढोंट्स क्लोज़ और अली अब्बासी की होली स्पाइडर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जूनियर एनटीआर और राम चरण की जोड़ी लोगों को इस कदर पसंद आई थी कि फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 903.68 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। इतना ही नहीं, विदेशों में भी राजामौली की फिल्म को खूब पसंद किया गया। नतीजतन, फिल्म ने विदेशों में 208.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यानी फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1111.7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। बता दें कि 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह एस एस राजामौली की दूसरी फिल्म है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें