फिल्म ‘आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस लिस्ट में इस फिल्म के बाद अब ‘2.0’, ‘साहो’ और ‘बाहुबली’ हैं। इनमें से किसी ने हिंदी राज्यों में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं किया है। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा पार्ट वन’ के हिंदी डब संस्करण ने 108.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। ‘केजीएफ चैप्टर वन’ के हिंदी संस्करण ने 2018 में रिलीज होने पर हिंदी भाषी राज्यों में सिर्फ ’44.09’ करोड़ रुपये ही कमाए थे। लेकिन, फिल्म ‘आरआरआर’ के बॉक्स ऑफिस सफर का फुल स्टॉप इस बार ‘केजीएफ 2’ से लगने वाला है, इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ही बंपर खुली है। ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।