आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे हफ्ते में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए अब इसे गुरुवार तक कम से कम 20 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘केजीएफ 2’ रिलीज हो रही है, जिसके चलते फिल्म ‘आरआरआऱ’ दिखा रहे स्क्रीन्स की संख्या तो कम होगी ही, दर्शकों का रुझान भी इस नई फिल्म के अलावा ‘बीस्ट’ के हिंदी संस्करण ‘रॉ’ की तरफ ज्यादा रहेगा। फिल्म ‘आरआरआर’ ने रविवार को शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को भी कलेक्शन के मामले में मात दे दी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 227.13 करोड़ रुपये रही थी।