फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR Movies On OTT: एक्शन और थ्रिलर से भरपूर हैं Jr NTR की ये फिल्में, आज ही इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच

Sun, 27 Mar 2022 01:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR. NTR) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म ‘आरआरआर’ रिलीज हुई है, जिसमें जूनियर एनटीआर की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ रामचरण भी हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने ‘भीमा’ का किरदार निभाया है, जो एक क्रांतिकारी होता है। फिल्म को देखने के बाद फैंस ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स भी जूनियर एनटीआर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जूनियर एनटीआर की ये पहली फिल्म नही है, जिसमें उन्होंने धमाल मचाया है। इससे पहले भी उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको जूनियर एनटीआर की उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
रामायणम्
‘रामायणम्’ जूनियर एनटीआर के करियर की पहली फिल्म है। इस तेलुगू फिल्म के जरिए ही अभिनेता ने बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और अपनी पहली से ही इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर ने धमाल मचा दिया। फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित थी और वह राम के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
जय लव कुश
‘जय लव कुश’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिनेता ने ट्रिपल रोल निभाया था। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी। ये फिल्म जी5 (Zee5) पर मौजूद है।

4 of 6
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
जनता गैराज
‘जनता गैराज’ जूनियर एनटीआर के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को न सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। ये फिल्म दो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है। जूनियर एनटीआर की ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
टेंपर
जूनियर एनटीआर की हिट फिल्मों की लिस्ट में ‘टेंपर’ का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में अभिनेता ने एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिस का किरदार निभाया था। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बन चुका है और इस हिंदी फिल्म का नाम ‘सिंबा’ है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान नजर आए थे। फिल्म को फैंस द्वारा काफी प्यार मिला था। जूनियर एनटीआर की ये फिल्म एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद समेथा वीरा राघव
‘अरविंद समेथा वीरा राघव’ एक्शन व थ्रिलर से भरपूर फिल्म है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं। ये फिल्म जी5 पर मौजूद है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें