डिजिटल रिव्यू- रूही (ट्रेलर)
कलाकार: राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, वरुण शर्मा आदि।
निर्देशक: हार्दिक मेहता
निर्माता: दिनेश विजन व मृगदीप सिंह लांबा
रेटिंग: ***1/2
बरसों पहले जैसे बिपाशा बसु और डीनो मोरिया स्टारर फिल्म ‘राज’ ने हॉरर फिल्मों का हिंदी सिनेमा में ग्रेड बदला और उन्हें ए लिस्टर फिल्मों में शुमार कर लिया। वैसा ही काम राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री’ ने तीन साल पहले किया और हिंदी सिनेमा में हॉरर कॉमेडी फिल्मों की एक नई श्रेणी को स्थापित करने में कामयाबी पाई। इससे पहले ‘भूलभुलैया’ को इस श्रेणी की फिल्मों का चरमोत्कर्ष माना जाता था। फिल्म ‘स्त्री’ की टीम फिर से लौटी है अपनी नई पेशकश ‘रूही’ के साथ। फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि टीम अपनी कोशिशों में कामयाब रही है। ट्रेलर देखकर ही राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ सिनेमाघरों में देखने जाने की वजह बनने लगी है।