टेनेट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनलॉक के बाद सिनेमाघर खुलने पर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘टेनेट’ की बहुत चर्चा हुई थी। इस फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को देखने के लिए युवाओं ने भारी संख्या में बुकिंग कराई थी। इसके बाद रिलीज हुई अभिनेत्री गैल गैडोट की फिल्म ‘वंडर वूमन84’ को भी महीनों से घरों में कैद रहे लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिला। और, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन एक करोड़ 80 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, इसमें हिंदी डब संस्करण की कमाई सिर्फ 10 लाख रुपये रही।