फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roohi Day 4 Box office Collection: जान्हवी कपूर की 'रूही' के खौफ से डरे दर्शक, दमदार रहा वीकेंड कलेक्शन

Mon, 15 Mar 2021 02:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रूही फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की बढ़ती ब्रांड वैल्यू का सीधा फायदा निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘रूही’ (Roohi Box Office Collection) को मिलता दिखाई दे रहा है।महाशिवरात्रि के अवकाश का लाभ लेने के लिए फिल्म ‘रूही’ के निर्माताओं इसे पूरे देश में गुरुवार को रिलीज किया था। चार दिनों में फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रूही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले दिन फिल्म ने 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं दूसरे दिन रूही ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 3.42 करोड़ कमाए। जान्हवी कपूर और राकुमार राव की फिल्म ने चौथे दिन 3.85 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 12.58 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन

3 of 5
रूही फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल की पहली बड़ी हिंदी फिल्म ‘रूही’ ने रिलीज के पहले दिन ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ के भारतीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था। 11 मार्च को सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही रिलीज हुई। रूही फिल्म में जान्हवी कपूर और राज कुमार राव के अलावा वरुण शर्मा भी अहम किरदार में हैं।

4 of 5
रूही फिल्म के एक दृश्य में वरुण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म करीब दो हजार स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज की गई है। कोरोना काल के बाद किसी हिंदी फिल्म को पहली बार इतनी बड़ी रिलीज मिली है। कोरोना के हालात को देखते हुए यह सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रूही फिल्म में जान्हवी कपूर और राज कुमार राव के अलावा वरुण शर्मा भी अहम किरदार में हैं। वरुण का एक अलग फैन बेस है और इसका फायदा भी रूही फिल्म में देेखने को मिल रहा है। फिल्म रूही की कहानी दो आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अफ्ज़ा नाम की एक भयावह रूह से दुल्हन को बचाने में लगे हैं। रूही के अंदर अफजा का साया है। जो अपने हनीमून पर नवविवाहित दुल्हनों का अपहरण करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें