फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉनी स्क्रूवाला बने हिंदी सिनेमा के नए एनाउंसर मैन, ये पांच फिल्में शूटिंग शुरू होने के इंतजार में

Sat, 12 Sep 2020 01:16 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सितारा, रश्मि रॉकेट - फोटो : twitter@RonnieScrewvala
आठ साल पहले सिनेमा का अपना पूरा कारोबार वाल्ट डिजनी कंपनी को बेच चुके फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी खड़ी करने में शिद्दत से लगे हुए हैं। वह लगातार नई फिल्मों का एलान कर रहे हैं और ये फिल्में एक के बाद एक शूटिंग शुरू होने की लाइन में लगती जा रही हैं। रॉनी की पांच फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और इनमें सबसे पहले जिस फिल्म की शूटिंग शुरू होती दिख रही है, वह है काफी छोटे बजट की फिल्म, सितारा।
विज्ञापन

2 of 6
रॉनी स्क्रूवाला - फोटो : twitter@RonnieScrewvala
रोहिंटन सोली उर्फ रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्यूनिकेशंस ने तमाम विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर खूब देसी कंटेंट बनाया। वाल्ट डिजनी को अपने साथ मिलाया। दोनों ने मिलकर काफी काम किया और फिर एक दिन बताते हैं कि रॉनी ने अपना ये पूरा साम्राज्य 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर में वाल्ट डिजनी को बेच दिया। इस सौदे की बंदिशें पूरी होने के बाद से रॉनी फिर मैदान में हैं। इस बार उन्होंने कंपनी बनाई आरएसवीपी के नाम से।
विज्ञापन

3 of 6
शोभिता धुलिपाला - फोटो : instagram/sobhitad
इस कंपनी की अरसा पहले घोषित फिल्म 'सितारा' की शूटिंग फिर से शुरू होने वाली है। लंबी बंदी के बाद इस फिल्म के मुख्य कलाकार राजीव सिद्धार्थ और शोभिता धुलिपाला सेट पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की शूटिंग आठ नवंबर से शुरू होगी। फिल्म की कहानी एक आजाद ख्यालों वाली इंटीरियर डिजाइनर और एक महत्वकांक्षी बावर्ची के प्रेम संबंधों की है। ये अपने रिश्ते की गहराइयों और उनकी खामियों को जानते हैं और उनके साथ भी एक दूसरे को अपनाने की कोशिश करते हैं।

4 of 6
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : twitter@RonnieScrewvala
रॉनी स्क्रूवाला ने अपने इस नए प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत वर्ष 2014 में की। और लव पर स्क्वेयर फुट, लस्ट स्टोरीज, कारवां, केदारनाथ, उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक, सोनचिड़िया, द स्काई इज पिंक जैसी फिल्में बनाते हुए यह लगातार तरक्की भी कर रहा है। उनके इस प्रोडक्शन हाउस में बनी आदित्य धर की फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। आगे उन्होंने कुछ और भी नई फिल्मों की घोषणा कर रखी है जिनमें 'रश्मि रॉकेट', 'सैम मानेकशॉ', 'तेजस' और 'पिप्पा' शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
taapsee pannu - फोटो : instagram/taapsee
'रश्मि रॉकेट' का निर्देशन आकर्ष खुराना करेंगे जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। यह फिल्म एक गुजराती लड़की की कहानी है जो दौड़ने में माहिर है। तापसी इस किरदार के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सैम मानेकशॉ' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोग्राफी ड्रामा फिल्म होगी जिसमें सैम मानेकशॉ का किरदार विकी कौशल निभाएंगे। सैम मानेकशॉ वर्ष 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म तेजस से कंगना का पहला लुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की घोषणा इस साल की शुरुआत में ही हुई थी और कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का एक फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। कंगना इस फिल्म में भारतीय वायुसेना की एक पायलट का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा करेंगे। वही रॉनी स्क्रूवाला की एक फिल्म 'पिप्पा' का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन भी करने वाले हैं। यह फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की लिखी किताब 'द बर्निंग चाफीज' पर आधारित होगी जिसमें वर्ष 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच लड़े गए युद्ध को दिखाया जाएगा। फिल्म में बलराम सिंह मेहता का किरदार निभाने के लिए ईशान खट्टर का चयन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें