पहले टीवी और फिर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले रॉनित रॉय का आज 52वां बर्थडे है। रॉनित रॉय अलग तरह के किरदार निभाने के लिए फेमस हैं। रॉनित के भाई रोहित रॉय भी टीवी एक्टर हैं। रॉनित हिंदू बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जानें रॉनित के बारे में सबकुछ..
विज्ञापन
2 of 7
रॉनित रॉय
अहमदाबाद में पले-बढ़े रॉनित ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। कोर्स करने के बाद वो मुंबई आ गए और सुभाष घई के घर पर रहने लगे। रॉनित का मन था कि वो एक्टिंग करें लेकिन उनके लिए रोल पाना आसान नहीं था।
पढ़ें- B'Day Spl: एक गलती ने खत्म कर दिया अमन का करियर, फिर 15 साल छोटी लड़की से शादी कर हुए फेमस
विज्ञापन
3 of 7
रॉनित रॉय
सुभाष घई ने भी उन्हें समझाया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना काफी मुश्किल है इसलिए उन्होंने मुंबई के 'सी रॉक होटल' में ट्रेनी की नौकरी कर ली। इस नौकरी के दौरान रॉनित को काफी दिक्कतें हुईं। वो होटल में बर्तन धोने से लेकर टेबल साफ करने तक का काम किया करते थे।
पढ़ें- VIDEO: बर्थडे से पहले KBC के सेट पर बिग बी को मिला ऐसा सरप्राइज, देखकर रोक नहीं पाए आंसू
4 of 7
रॉनित रॉय
काफी स्ट्रगल के बाद रॉनित को 1992 में 'जान तेरे नाम' में लीड रोल ऑफर हुआ। फिल्म ठीक-ठाक चली लेकिन रॉनित के करियर को वो उड़ान नहीं मिली जो वो चाहते थे। रॉनित ने अपने टीवी करियर की शुरुआत सीरियल 'कमाल' से की थी। फिल्मों में रोल ना मिलने की वजह से रॉनित ने टीवी में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन
5 of 7
रॉनित रॉय
इसके ससाथ ही रॉनित ने एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में काम किया था। बाद में एकता ने उन्हें 'क्योंकि...' में लीड रोल ऑफर किया था। एक्टिंग के साथ रॉनित एक बिजनेसमैन भी हैं। उनकी Ace Security and Protection agency नाम से एक कंपनी भी है।
विज्ञापन
6 of 7
रॉनित रॉय
रॉनित की इस एजेंसी के गार्ड सलमान खान, अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार को सिक्योरिटी देते हैं। अब रॉनित बड़े बैनर्स के साथ जुड़े हैं। उनकी पिछली फिल्म ऋतिक रोशन के साथ 'काबिल' थी। रॉनित टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं।
रॉनित की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। रॉनित ने पहली शादी साल 1991 में की थी। पहली शादी से रॉनित की एक बेटी ओना भी है जो इस समय यूएस में रहती है। पहली पत्नी से डिवॉर्स के बाद रॉनित ने एक्ट्रेस नीलम सिंह से साल 2003 में दूसरी शादी की। रॉनित और नीलम के भी दो बच्चे हैं।