फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे के सामने की थी ऐसी हरकत बर्बाद हो गया करियर, फिर 15 साल छोटी लड़की से शादी कर हुए फेमस

Thu, 12 Oct 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
अमन वर्मा
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और एंकर अमन यतन वर्मा आज अपना 46वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो अमन ने कई फिल्मों में भी काम किया है लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'पचपन खंभे लाल दीवार' से 1987 में की थी। जानें अमन की जिंदगी से जु़ड़े कुछ रोचक किस्से...
विज्ञापन

2 of 7
aman verma
कई टीवी सीरियल में काम करने के बाद फिल्म 'संघर्ष' में उन्होंने डेब्यू किया। अमन को पहचान एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से मिली थी। इसके बाद अमन कई सीरियल में लीड रोल में नजर आए। लेकिन फिल्मों में उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिला। 

पढ़ें- VIDEO: बर्थडे से पहले KBC के सेट पर बिग बी को मिला ऐसा सरप्राइज, देखकर रोक नहीं पाए आंसू
विज्ञापन

3 of 7
aman verma
यहां तक कि फिल्‍म 'बागबान' में उन्होंने 20 साल की एक बेटी के पिता का किरदार निभाया था। जबकि उनकी खुद की उम्र 29 साल थी। अमन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये फिल्म करना उनके लिए महंगा पड़ गया। क्योंकि इस फिल्म में उन्हें इसी तरह के रोल मिलने लगे थे। जो उनके करियर के लिए ठीक नहीं था।

पढ़ें- KBC 9: बातों-बातों में रेखा को बर्थडे विश कर गए अमिताभ, दर्शकों ने जमकर बजाई तालियां

4 of 7
aman verma
अमन ने कहा था कि ये फिल्म करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। इसके बाद फिल्‍मों में अमन का करियर खत्म सा हो गया था। अमन का एक रियलिटी शो 'खुलजा सिम सिम' काफी हिट हुआ था। अमन ने ये शो होस्ट किया था। साल 2005 में अमन का करियर बिल्कुल ठप हो गया था जब उन पर कास्टिंग काउच होने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

5 of 7
aman verma
एक पॉपुलर न्यूज चैनल से स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसमें अमन एक मॉडल से करियर के बदले सेक्‍शुअल फेवर की बात करते नजर आए थे। ये वीडियो टेलीकास्ट भी हुआ था। इससे अमन की ‌काफी बदनामी हुई थी और उन्‍हें काम मिलना भी बंद हो गया था। अमन ने भी चैनल पर केस किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
aman verma
अमन का कहना था कि ये सब करके चैनल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और उनसे पैसे ऐंठना चाहता है। इस कांड के बाद अमन को 5 साल तक काम नहीं मिला था। फिलहाल ये मुद्दा अब शांत हो चुका है। अमन ने पिछले साल टीवी एक्ट्रेस वंदना लालवानी से शादी की थी। वंदना अमन से 15 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aman verma
बता दें कि वंदना ने एक सीरियल में अमन की बहन का किरदार निभाया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अमन और वंदना ने शादी कर ली थी। अमन-वंदना के रिसेप्‍शन में काम्या पंजाबी, डेल्नाज, दिगंगना और रेशमी घोष जैसी पॉपुलर टीवी स्टार्स ने शिरकत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें