रिएलिटी शो बिग बॉस -12 की टीआरपी को लेकर शो के मेकर काफी परेशान हैं। शो की टीआरीपी बचाने के लिए बिग बॉस मेकर्स हर मुमकिन पैतरा आजमा रहे हैं। आपको बता दें इस वीक शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को घर में भेजा गया जिसके बाद घर में लड़ाई झगड़ों का माहौल बना। इस दौरान विकास गुप्ता और श्रीसंथ आपस में भिड़ते नजर आए।
विज्ञापन
2 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : bigg boss
दिवाली वीक को स्पेशल बनाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने बेहद ही खास तैयारियां की। शिल्पा शिंदे और विकार गुप्ता के घर से जाने के बाद 3 स्पेशल गेस्ट को बिग बॉस के घर में एंट्री दी गई। गुरुवार को बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान, सपना चौधरी और शैफ जोरावर एक टास्क के दौरान घर में पहुंचे। बता दें घर वाले सपना चौधरी के डांस को लेकर बेहद ही उत्सुक नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : self
घर में सपना चौधरी के आने की खबर सुनते ही करणवीर बोहरा रोमिल चौधरी को चिढ़ाने लगे। करणवीर का कहना था कि बिग बॉस के घर में पहली बार सपना चौधरी और रोमिल चौधरी आमने सामने होंगे। बिग बॉस-12 के घर में हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी ने जमकर ठुमके लगाए। घरवालों ने सपना के साथ जमकर डांस किया। वहीं रोमिल सपना को बेहद प्यार से निहारते नजर आए।
4 of 5
romil chaudhary
- फोटो : twitter
बता दें कि घरवालों ने मिलकर रोमिल को सपना चौधरी के नाम से जमकर सताया, लेकिन रोमिल शर्म से लाल ही नजर आए। सपना चौधरी और रोमिल चौधरी दोनों ही हरियाणा से जुडे़ हैं। बिग बॉस में आने के लिए रोमिल ने खुद को वकील बताया है। बिग बॉस 12 के घर में रोमिल को लोग वकील बाबू ही कहकर बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों रोमिल की एक तस्वीर वायरल हो रही है।
तस्वीर में रोमिल दूल्हे के गैटअप में नजर आ रहे हैं। यह फोटो रोमिल की शादी की फोटो है। रोमिल के बराबर में उनकी पत्नी भी दुल्हन के लिबास में खड़ी हैं। बिग बॉस के घर में रोमिल एक्सर अपने बेटे के बारे में बात करते हैं। शो में रोमिल के पार्टनर और दोस्त निर्मल सिंह थे निर्मल पहले से ही शो से बाहर हो चुके हैं। रोमिल और निर्मल में से निर्मल ने घर से बाहर जाने का फैसला किया था।