कुछ चीजें तो अपने बस में होती हैं और कुछ पर बस नहीं चलता। दिल भी ऐसा ही है, ये किसी की नहीं मानता, जिसके सीने में धड़कता है, उसकी भी नहीं। स्कूल, कॉलेज या गली के नुक्कड़ पर खड़े हुए कब कोई खूबसूरत बला आपके दिल में उतर जाती है, पता ही नहीं चलता। कई बार इंसान प्यार को पा लेता है तो कुछ किस्से अधूरे ही रह जाते हैं। प्यार पूरा हो या अधूरा बहुत कुछ सिखा जाता है। हम ऐसी दस फिल्मों के बारे में आपको बता रहे हैं जो हर जवान लड़के-लड़की को देखनी चाहिएं क्योंकि ये रिश्ते बनाना और निभाना दोनों सिखाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
रोजा 1995 में आई थी। फिल्म में मनीषा कोईराला और शेखर मुख्य भूमिकाओं में थे। हिन्दू-मुस्लिम दंगे और एक मुस्लिम लड़की का हिन्दू लड़के से प्यार, फिल्म में बेहद बेहतरीन ढंग से ये दिखाया गया कि अपने प्यार के लिए दोनों कैसे जूझते हैं। ऐसा अक्सर होता है कि जिस लड़की या फिर लड़के को आप चाहें उसका मजहब और जाति आपसे ना मिलती हो, ऐसे में ये फिल्म आपको देखनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 11
संजीव कुमार और जया भादुडी की फिल्म 'कोशिश' दिखाती है कि अगर प्यार सच्चा हो तो फिर कोई दीवार आपकी राह में मुश्किल नहीं खड़ी कर सकती। फिल्म में संजीव कुमार और जया भादुड़ी ने गूंगे और बहरे का रोल किया। दोनों को कैसे प्यार होता है और शादी के बाद कैसे दोनों अपने बेटे को पालते हैं, ये सब पर्दे पर आपकी आंखें भिगो देगा।
4 of 11
1959 में आई 'प्यासा' हिन्दी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्म में एक कोठेवाली से बेरेजगार शायर का इश्क बहुत कुछ कह जाता है। फिल्म दुनिया के दिखावे के बीच सच्चे प्यार के अर्थ को दिखाती है। इस फिल्म के बिना हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री अधूरी है।
विज्ञापन
5 of 11
सलमान खान की हीरो के तौर पर पहली फिल्म थी 'मैंने प्यार किया'। अपने प्यार की खातिर पहाड़ के पत्थर तोड़ते एक नामी बिजनेसमैन के बेटे को देखकर सिनेमा हॉल में बैठे कई दर्शकों की आंखें नम होती है। प्यार सिर्फ करना नहीं निभाना किसे कहते हैं ये फिल्म में सलमान और भाग्यश्री के किरदार सिखाते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
अमृतसर का रहने वाला एयरफोर्स का पायलट वीर और लाहौर की रहने वाली जारा मिलते हैं और एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। भारत और पाकिस्तान के प्रेमी का मिलना आसान तो हो नहीं सकता। वीर पहुंच जाता है पाकिस्तान और वहां पुलिस उसे फंसाकर जेल में डाल देती है। बीस साल तक जारा के लिए वीर पाक की जेल में चुप रहता है और जारा हिन्दुस्तान उसके घर में। ये एक ऐसी फिल्म है जो प्यार में कुर्बानी देना सिखाती है। फिल्म हर प्यार करने वाले की आंखों को नम करती है।
विज्ञापन
7 of 11
लड़का और लड़की प्यार करते हैं, लड़की की मां कहती है घर से भाग जाओ लेकिन नहीं। लड़के की जिद है वो लड़की के पिता को मना लेगा और अगर वो नहीं मानते तो भी वो घर से भागने जैसा कदम नहीं उठाएगा। कुछ ऐसी ही है 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' की कहानी। शाहरुख और काजोल की ये फिल्म लंबे समय से सभी को पसंद आती रही है।
8 of 11
सलमान खान की 'हम दिल दे चुके सनम' को मोस्ट रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। सलमान खान और ऐश्वर्या की जोड़ी फिल्म में खूब जमी है। अजय देवगन का किरदार आपके दिल को छू जाएगा।
9 of 11
'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख का डायलॉग 'हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, प्यार भी एक बार करते हैं और शादी भी' बहुत कुछ कह जाता है। फिल्म में रानी मुखर्जी, काजोल और शाहरुख के किरदार प्यार की नई परिभाषा गढ़ते हैं।
10 of 11
सोनम कपूर की फिल्म 'रांझणा' में धनुष का किरदार प्यार को एक अलग ही शक्ल देता है। बनारस के लड़के प्यार देखना है तो ये फिल्म देखिए।
संदली सिन्हा और प्रियांशु चटर्जी के मुख्य किरदारों वाली 'तुम बिन' रिश्तों की नई परिभाषा सेट करती है, जब एक लड़की उसी शख्स से प्यार कर बैठती है, जो उसकी मंगेतर की मौत के लिए जिम्मेदार है।