फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी ने इस बड़ी फिल्म के लिए अजय को नकार अक्षय कुमार को चुना, सलमान खान से है खास कनेक्शन

Thu, 10 Jan 2019 03:21 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit shetty - फोटो : instagram
एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिल्म 'सिम्बा' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म ने 5 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी तो वहीं फिल्म ने अबतक (12 दिनों में) 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में रोहित ने अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की भी तैयारी शुरू कर दी है जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को बड़ा रोल दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Rohit Shetty
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म सूर्यवंशी का नाम उन्होंने सलमान खान की फिल्म सूर्यवंशी (1992) की तर्ज पर रखा है। खबर है कि इस फिल्म का नाम रखने के लिए रोहित ने सूर्यवंशी (1992) के निर्देशक विजय घलानी से इसके लिए बात कर ली है। लेकिन बड़ी बात यह है कि इस उनकी हमेशा से पहली च्वॉइस रहे अजय देवगन इस फिल्म में नहीं चुने गए हैं बल्कि अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए फिट माना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Rohit Shetty
रोहित ने बताया कि फिल्म सिंघम एक अलग फ्रेंचाईजी है और अक्षय के साथ वो नया प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं। वहीं, बात करें फिल्म सूर्यवंशी की तो इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अक्षय की फिल्म Sooryavanshi है तो वहीं, सलमान की फिल्म का नाम Suryavanshi था। यानी स्पेलिंग का ही हेर-फेर है। बात करें फिल्म अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की तो बता दें कि इसमें वह एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड के चीफ का रोल करेंगे।  

4 of 5
Ranveer and Rohit Shetty
वहीं बात करें फिल्म सिम्बा की तो बता दें कि  रणवीर सिंह के लिए साल 2018 की शुरुआत बेहद अच्छी रही। पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 302.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद साल के आखिर में रिलीज हुई सिम्बा ने अब तक 202.83 करोड़ का बिजनेस कर उन्हें टॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल कर दिया है। इस तरह रणवीर सिंह की दो फिल्मों ने कुल 504.98 करोड़ की कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh
गौरतलब है कि सलमान खान के बाद रणवीर सिंह ऐसे दूसरे अभिनेता  हैं जो एक ही साल में 500 करोड़ रुपये की कमाई करने में साबित हुए हैं। सलमान खान ने साल 2015 में ये कारनामा कर दिखाया था। बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर 320.34 और प्रेम रतन धन पायो ने 210.16 करोड़ का बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन को मिला दें तो एक साल में सलमान की इन फिल्मों ने 530.50 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि सलमान खान ही बॉलीवुड में पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से एक साल में 500 करोड़ का बिजनेस किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें