'सिंबा' के सुपरहिट होने के बाद सारा अली खान के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर सुनने को मिली है। बुरी खबर ये कि सारा का क्रश समझे जाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन ने रास्ता बदल लिया तो वहीं अच्छी खबर ये कुछ दिन पहले सारा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में जो दिल की बात बताई, वो पूरी होने जा रही है। आगे की स्लाइड में जानिए, खुश क्यों है सारा?
विज्ञापन
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
अभिनेता गोविंदा की हिट फिल्म 'कुली नंबर वन' का सीक्वल बनने जा रहा है। वहीं इन दिनों अपनी कामयाबी को सेलिब्रेट कर रहीं अभिनेत्री सारा अली खान इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। खबरों के अनुसार गोविंदा की भूमिका में वरुण धवन और करिश्मा की जगह सारा अली खान फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म में काम करते ही उनका एक और सपना सच हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि सारा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वह अभिनेता वरुण के साथ काम करना चाहती हैं। बता दें कि, फिल्म कुली नंबर 1 में गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी, जो कि साल की सबसे बड़ी हिट थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता कादर खान अहम किरदार में थे।
4 of 5
sara ali khan
पिछले दिनों सैफ अली खान की बेटी सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात कही थी। सारा अपने पिता के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। यहां सारा ने कहा था कि वो चाहती हैं कार्तिक आर्यन उन्हें डेट करे। इसके बाद रणवीर ने एक इवेंट में सारा को कार्तिक से मिलवाया था, लेकिन फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक और अनन्या रिलेशन में हैं।
अब ऐसा लग रहा है कि अनन्या और कार्तिक के अफेयर की बात सुन सारा का दिल जरूर टूट गया होगा । बता दें कि अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं। इन दिनों अनन्या करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। उधर, रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। फिल्म धाकड़ कमाई के साथ सुपरहिट साबित हो गई है।