फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के बाद रोहित शेट्टी भी वीरू देवगन के लिए हुए भावुक, पोस्ट शेयर कर ऐसे किया याद

Fri, 31 May 2019 10:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rohit Shetty and veeru Devgan - फोटो : social media
मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। गुरुवार को उनके निधन पर शोकसभा रखी गई। इस शोकसभा में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और वीरू देवगन को श्रद्धांजली दी। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने वीरू देवगन को सोशल मीडिया पर याद करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
veeru devgan - फोटो : social media
महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी वीरू देवगन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर बाइक चलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने वीरू देवगन को याद करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
rohit shetty - फोटो : file photo
रोहित शेट्टी ने लिखा, 'ये असली पिता थे जिन्होंने अपने बेटों को हीरो बनाया।' अपने बारे में बताते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, '16 साल की उम्र में स्टंट करना शुरू कर दिया और अब भी 45 साल की उम्र में स्टंट कर रहा हूं, मैं जानता हूं कि एक दिन वह इंसान मुझ पर गर्व करेंगें जो स्वर्ग में हैं, मेरे पिता मेरे गुरू- वीरू देवगन।'
 

4 of 5
rohit shetty - फोटो : instagram
रोहित शेट्टी अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि 'वीरू देवगन मुझे हमेशा सीखाते थे कि अपने काम के लिए हमेशा ईमानदार रहो और काम तुम्हारे लिए ईमानदार रहेगा, परफॉर्म करने से पहले पूरी सुरक्षा का ध्यान भी रखने को बोलते थे।' वीडियो के बारे में रोहित शेट्टी ने खुलासा करते हुए बताया कि, 'फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के परफॉर्म करने से पहले स्टंट रिहर्सल करते हुए। कृपया इस स्टंट को करने की कोशिश न करें।' गौरतलब है रोहित शेट्टी से पहले अमिताभ बच्चन ने भी वीरू देवगन के लिए इमोशनल ब्लॉग लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rohit Shetty - फोटो : file photo
आपको बता दें कि वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया। वीरू ने न सिर्फ अपना बल्कि कई लोगों के सपनों को पूरा किया। रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में बतौर स्टंटमैन एंट्री करने के बाद, स्टंट डायरेक्टर बनना और फिर खुद फिल्में डायरेक्ट करने तक का सफर सभी को पता है। लेकिन जो बात सब नहीं जानते वो यह कि रोहित शेट्टी को भी स्टंट की दुनिया में आने का मौका वीरू देवगन ने ही दिया था। रोहित शेट्टी न सिर्फ वीरू देवगन को गुरू मानते हैं। बल्कि कई बार कह चुके हैं कि वो जो भी है सिर्फ उनकी बदौलत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें