फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: 'सिंघम 3' को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की फैन फॉलोइंग को लेकर कही यह बात

Mon, 24 Jul 2023 09:00 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म मेकर रोहित शेट्टी इन दिनों टीवी के सबसे खतरनाक स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, खबर है कि डायरेक्टर ने अजय देवगन स्टारर 'सिंघम 3' पर काम शुरू कर दिया है। उनकी इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2011 में आई रोहित शेट्टी की सिंघम ने बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए साल 2014 में फिल्म का सीक्वल 'सिंघम रिटर्न्स' को भी दर्शकों से काफी प्यार मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 219 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, अजय देवगन एक बार फिर सिघम अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

इसके बारे में और जानकारी साझा करते हुए रोहित ने कहा कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी तो वे बहुत खुश हुए और वो इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। डायरेक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर भी काफी चर्चे में हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी नजर आने वाले हैं। 

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज के बारे में आगे बताते हुए रोहित ने कहा, 'यह लगभग एक फिल्म की शूटिंग जैसा था। मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं क्या कर रहा हूं। यह एक फिल्म की शूटिंग करने जैसा ही लग रहा था। मुझे उम्मीद है कि इस सीरीज को दर्शक मेरी बाकी फिल्मों की तरह ही प्यार दिखाएंगे।' 

Dhoni: 'लेट्स गेट मैरिड' में दिखाई देंगे धोनी, पत्नी के साथ मिलकर बनाई प्रोडक्शन कंपनी की ये है पहली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, '' सिंघम 3 को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। मुझे उम्मीद है कि सिंघम के फैंस इस फिल्म को भी बाकी फिल्मों की तरह ही पसंद करेंगे। इसके लिए हम जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें को रोहित इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर बिजी हैं।

यह भी पढ़ें-  Sunny Leone: सनी लियोनी ने 2016 के कंट्रोवर्शियल इंटरव्यू को किया याद, बताया किन सितारों ने किया उन्हें सपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें