सर्कस सॉन्ग लॉन्च इवेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस' के ट्रेलर में कुछ सेकंड के लिए गोलमान की झलक देखने को मिली थी। सॉन्ग लॉन्च पर 'सर्कस' और 'गोलमाल' के बीच संबंध के बारे में जब रोहित शेट्टी से पूछा गया तो उन्होंने इशारों में ही बड़ा खुलासा कर दिया। रोहित शेट्टी ने अपने जवाब में कहा, “रणवीर सिंह भी उसी आश्रम से हैं जहां से गोलमाल के पात्र हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह गोलमाल का प्रीक्वल है। इसमें अजय सर नहीं होंगे, लेकिन उनके बचपन का किरदार जरूर दिखेगा। सर्कस के बाद उनकी कहानी में आगे क्या होता है, यह आप गोलमाल 5 में जानेंगे।”
Varun Dhawan: वरुण धवन की लोकप्रियता में लगे चार चांद, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा अभिनेता का वैक्स स्टेच्यू