भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार काजोल इन दिनों सिनेमाघरों में अपने कमबैक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। काजोल फिल्म 'सलाम वेंकी' के साथ पूरी दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। अपने हर किरदार को दमदार ढंग से पर्दे पर लाने वाली काजोल इस फिल्म में एक बार फिर एक मां का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में हमें मां-बेटे के अनमोल रिश्ते की एक ऐसी कहानी देखने को मिलने वाली है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वह लोगों की आंखों में आंसू जरूर ला देगी। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का बजट कितना है और यह पहले दिन लगभग कितनी कमाई कर सकती है।