सिंघम
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में थे। 'गंगाजल' जैसी फिल्मों में पुलिस अफसर का किरदार अदा कर चुके अजय देवगन फिर एक बार खाकी वर्दी में नजर आए। फिल्म में उनको चुनौती देने के लिए साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज दिखे। फिल्म में उन्होंने जयकांत शिक्रे का किरदार निभाया था। यह किरदार काफी दमदार था जिसने फिल्म की शुरुआत में 'सिंघम' (अजय देवगन) को भी मुश्किल में डाल दिया था। विलेन बने प्रकाश राज की अदाकारी की एक खास बात रही कि उनका किरदार लोगों का जमकर मनोरंजन करता है। खास तौर पर वह क्लाइमेक्स में जिस तरह से पुलिस से बचने की कोशिश करता है वह काबिले तारीफ था। इस फिल्म के बाद प्रकाश राज ने विलेन के तौर पर हिंदी फिल्म जगत में पहचान मिल गई, जिसके बाद उन्होंने 'दबंग' जैसी फिल्मों में भी खलनायक के किरदार निभाए।