फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के दूसरे गाने 'व्हाट झुमका' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

Tue, 11 Jul 2023 04:46 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मेकर करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के दूसरे गाने 'व्हाट झुमका' का टीजर जारी किया गया है। जी हां, निर्देशन करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के इस दूसरे गाने का टीजर शेयर फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर दिल्चस्पी और बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

गाने का टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'झुमका' के गिरने और आप सभी को झूमने पर मजबूर करने का इंतजार नहीं करा सकता! #व्हाटझुमका, गाना कल रिलीज होगा!!!!!!।" जैसे ही फिल्म निर्माता ने टीजर साझा किया। उसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने लगे। कुछ यूजर्स ने इस गाने को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के 'ठुमका' ट्रैक के जैसा बताया है। एक यूजर में लिखा था, 'यह रणबीर के ठुमका के जैसा क्यों है।'

विज्ञापन

3 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कई लोगों ने 'व्हाट झुमका' गाने के लिए उत्साह जतााया है। एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान, एक और बॉलीवुड गाना मेरे दिमाग में बस जाएगा और मैं रात 2 बजे इस पर डांस करने के लिए तैयार हूं।" एक दूसरे ने कहा, " मैं इस पर डांस करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!'

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media
'व्हाट झुमका' आलिया और रणवीर पर फिल्माया गया है, जो फिल्म में रानी और रॉकी की भूमिका निभा रहे हैं। इस गाने को जोनिता गांधी और अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं, संगीत प्रीतम ने दिया है। 

Hema Malini: 'हम एक घर में नहीं रहते, लेकिन हमेशा साथ हैं', धर्मेंद्र से अलग रहने पर हेमा ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

बता दें कि करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-  Ajith Kumar: अजित कुमार पर निर्माता मनिकम नारायणन ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा- पैसे लेकर लौटाए नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें