करीब 180 करोड़ रुपये की निर्माण और प्रिंट व प्रचार लागत के साथ शुक्रवार को रिलीज होने जा रही अभिनेता रणवीर सिंह व आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हो गई। अब फिल्म जगत की निगाहें शुक्रवार को इस फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग पर टिकी हैं। मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान रेड कार्पेट पर सितारों का मेला लगा। तो चलिए जानते हैं कौन से सितारों ने इस दौरान शिरकत की।
विज्ञापन
2 of 11
आलिया-रणवीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। स्क्रीनिंग के दौरान आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आई थीं। दोनों ने इस इवेंट में ग्रैंड एंट्री मारी थी।
विज्ञापन
3 of 11
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह भी इस इवेंट में बेहद अलग अंदाज में नजर आए। हालांकि, इस दौरान दीपिका पादुकोण रेड कारपेट पर नहीं नजर आई थीं। सबकी निगाहें उनकी पत्नी पर थी, लेकिन अभिनेत्री ने फैंस को काफी निराश किया।
4 of 11
कटरीना और विक्की
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल भी इस स्क्रीनिंग में एक-दूसरे को हाथ थामे नजर आए। इस दौरान कटरीना ने व्हाइट गाउन पहना था औऱ इस ड्रेस में वह बला की खूबसूरत लग रही थी।
विज्ञापन
5 of 11
अभिषेक-जया
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन के साथ इस स्क्रीनिंग पर नजर आए। साथ में श्वेता बच्चन भी नजर आई।
विज्ञापन
6 of 11
नीतू कपूर अपनी ननद रीमा जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर नीतू कपूर अपनी ननद रीमा जैन के साथ नजर आई थीं। इवेंट में नीतू काफी खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
7 of 11
करिशमा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी इस फिल्म स्क्रीनिंग का हिस्सा रहीं। इस खास मौके पर वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
8 of 11
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे भी इस स्क्रीनिंग में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई थीं। फैंस को उनका आउटफिट काफी भा गया है।
9 of 11
जावेद और शबाना
- फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर के साथ इस इवेंट में शिरकत की थी।
10 of 11
अंगद और नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे, इस दौरान दोनों काफी कूल लग रहे थे।