फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: शाहरुख-काजोल के साथ रणवीर-आलिया की तुलना पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, जवाब से की सबकी बोलती बंद

Tue, 01 Aug 2023 06:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया-रणवीर, करण जौहर, शाहरुख-काजोल - फोटो : social media
बॉलीवुड के टैलेंटेड और स्टाइलिश निर्देशकों में से करण जौहर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। निर्देशक के तौर पर इस फिल्म से वापसी कर रहे करण जौहर के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि यह उनके इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर रिलीज हुई है। जब से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म के प्रोमो रिलीज किए गए थे, तभी से फिल्म में दोनों के किरदारों की तुलना शाहरुख खान और काजोल से की जा रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शक करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणवीर और आलिया के बीच शाहरुख और काजोल की तरह की केमिस्ट्री देखने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो सभी को बहुत निराशा हुई। दरअसल, फैंस को आलिया और रणवीर के बीच केमिस्ट्री की कमी नजर आई, जिससे काजोल और शाहरुख के साथ उनकी तुलना और तेज हो गई।   सोशल मीडिया पर रणवीर-आलिया के बीच केमिस्ट्री की कमी बताते हुए दर्शक उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में, करण जौहर से इसी बारे में सवाल किया गया, जिसका जवाब देकर उन्होंने सभी को चुप करा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया-रणवीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर ने रणवीर-आलिया की केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह कहां से आया मुझे समझ ही नहीं आता, उनकी इतनी अच्छी केमिस्ट्री है। आप दो मिनट में केमिस्ट्री कैसे दिखा सकते हैं? उस हेयर-फ्लिप के बारे में बहुत चर्चा हुई। मैंने इस पर ध्यान ही नहीं दिया, मैंने सोचा, क्या उसने सचमुच अपना सिर हिलाया? ठीक है शायद। मैंने इसे बाद में देखा...' करण के जवाब से साफ है कि उन्हें रणवीर और आलिया के बीच की केमिस्ट्री पर विश्वास है और उन्होंने लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया।
Gadar 2: 'गदर 2' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, U/A सर्टिफिकेट के साथ सनी देओल की फिल्म हुई पास

4 of 5
शाहरुख खान और काजोल  - फोटो : Social media
जब करण जौहर से शाहरुख खान और काजोल की ऑनस्क्रीन जोड़ी की रणवीर और आलिया से तुलना के बारे में पूछा गया, तो फिल्म निर्माता ने कहा, 'आप उस पर कैसे खरे उतर सकते हैं? आप नहीं कर सकते, ठीक है? लेकिन मैं फिर भी मैं कश्मीर जाकर एक रोमांटिक गाना शूट करने की अपनी इच्छा को पूरा करना चाहता था। तुलना होगी, बिल्कुल होगी। मैंने ही वो गाने बनाए हैं, मैं फिर से कर रहा हूं।'
Zinda Banda: 'जिंदा बंदा' के लिए करियर में पहली बार शाहरुख ने किया यह खास काम, कड़ी मेहनत कर हासिल की महारत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले दिन दर्शकों से उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अच्छी कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने पांच दिनों में तकरीबन 59.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र, जया बच्चन जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
Made In Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' बनाने में क्यों लगे चार साल? रीमा कागती ने कोविड-19 का जिक्र कर दिया जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें