रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने सबसे पहले तो दोनों को बेहतरीन एक्टर बताया और कम्पैनियन भी कहा। करण ने कहा, इस सीन के लिए मुझे कोई मुश्किल नहीं आई। मैंने उनको बताया और दोनों इस सीन को लेकर तैयार हो गए थे। इस फिल्म में दोनों के सीन मेरे दिल के काफी करीब हैं। खासतौर से तब जब दोनों पुरानी बातों को याद कर रहे होते हैं और गाना बजने लगता है, अभी न जाओ छोड़कर। बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।