फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranuat: 'कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां बिजी है...', RARKPK के रिलीज डे पर कंगना ने किस पर कसा तंज

Sat, 29 Jul 2023 09:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कह देती हैं, जिससे चर्चा होनी तय होती है। अब कंगना रणौत हाल ही में फिर कुछ ऐसा बोल गई हैं, जिसपर बात होना आम है। दरअसल कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर नेपोटिज्म पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है और करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर निशाना साधा है। बता  दें कि करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि कंगना वैसे तो सीधे नाम लेकर आलोचना करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बिना नाम लिए निशाना साधा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने अपने पेज पर स्टोरी लगाई और लिखा, 'मेरे बारे में सुबह से एक भी बेबुनियाद नेगेटिव खबरें नहीं आईं, केवल फर्जी चीजें भी मीडिया को मास मेल नहीं की गईं, मेरे प्रोजेक्ट्स और की साल पुरानी फिल्मों के सीन के बारे में भी नेगेटिव और सेक्सुलाइज करने वाली बातें नहीं की गईं। मुझे परेशान नहीं किया जा रहा है...इतना सन्नाटा क्यों है? कहीं लंका में आग तो नहीं लग गई? कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां व्यस्त है।'

इसे भी पढ़ें- Akelli Teaser: 'अस्तित्व उसकी लड़ाई है'...नुसरत भरूचा की 'अकेली' का दमदार टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बीते दिन करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए करण निर्देशन की दुनिया में करीब सात-आठ साल बाद वापस आए हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आई हैं। हालांकि पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले कुछ सालों में कंगना रणौत और करण जौहर ने एक-दूसरे पर कई टिप्पणियां कीं। दोनों के बीच विवाद कॉफी विद करण से शुरू हुआ जहां उन्होंने करण जौहर को नेपोटिज्म के लिए कहा और दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू  हो गया दोनों के बीच कभी न खत्म होने वाला झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत को आखिरी बार फिल्म धाकड़ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके अलावा वह इन दिनों इमरजेंसी फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। इसके अलावा हाल ही में अभिनेत्री ने तेजस का पोस्टर साझा किया था, जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें