नुसरत भरूचा
- फोटो : सोशल मीडिया
28 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म अकेली का रोमांचक टीजर रिलीज कर दिया, जिसमें नुसरत जंग के मैदान में फंसी नजर आईं। उनके पास अपने अस्तित्व के लिए लड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखता है। फिल्म के निर्माता दशमी स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए लिखा, “अस्तित्व उसकी लड़ाई है। वह इस 18 अगस्त को आ रही है...'', जिसे देखने के बाद फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, ट्रेलर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।