फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: 'तुम्हें अपनी जैसी बेटी मिले...,' जानें काजोल के ऐसा कहने पर कैसा था नीसा देवगन का रिएक्शन

Wed, 19 Jul 2023 12:16 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काजोल ने अपनी मां तनुजा और बेटी नीसा संग अपने रिश्ते पर बात की है। साथ ही कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
नीसा देवगन-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड हसीना काजोल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसमें एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग से लेकर नो-किसिंग पॉलिसी को ब्रेक करने पर लाइमलाइट में छा गई हैं। वहीं, इस सीरीज के प्रमोशन में जुटीं काजोल अब मां तनुजा और बेटी नीसा देवगन संग अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात करती नजर आई हैं। साथ ही काजोल ने नीसा के उस रिएक्शन का भी खुलासा किया है, जब एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि क्या हो अगर आपको आपकी जैसी बेटी मिले। 
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज 'द ट्रायल' में भी काजोल एक मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अजय देवगन से शादी की है, और दोनों के दो बच्चे नीसा और युग देवगन हैं। 5 अगस्त 1974 को दिग्गज अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत डायरेक्टर शोमू मुखर्जी के घर जन्मीं काजोल ने अपने बचपन के नखरे का खुलासा किया। साथ ही मां तनुजा के बयान को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था, 'मैं वास्तव में आशा करती हूं, और प्रार्थना करती हूं कि आपकी आपके जैसी एक बेटी हो।'
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
नीसा देवगन से जुड़े एक दिलचस्प बातचीत को साझा करते हुए काजोल ने अपनी बेटी की प्रतिक्रिया का खुलासा किया, जब उन्होंने उन्हें वह बात बताई जो उनकी मां तनुजा उनसे कहती थीं। काजोल ने कहा, 'मेरी मां उन लोगों में से एक थीं जो कहा करती थीं कि मैं वास्तव में आशा करती हूं, और प्रार्थना करती हूं कि तुम्हें तुम्हारी जैसी बेटी मिले, और मैंने अपनी बेटी से भी यही कहा।

Karan Johar: इंडस्ट्री में करण के 25 साल पूरे होने का IFFM में मनाया जाएगा जश्न, फिल्म निर्माता ने कही यह बात

4 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर नीसा देवगन के रिएक्शन को शेयर करते हुए काजोल ने कहा, 'नहीं, मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा हो, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जैसी बेटी को संभाल पाऊंगी।' काजोल ने हाल ही में यह भी बताया कि कैसे खाना बनाना एक अच्छी पत्नी के प्रमुख गुणों में से एक माना जाता है। यह टिप्पणी करते हुए कि जो औरतें अच्छी कुक नहीं हैं, उन्हें गलत तरीके से कैसे आंका जाता है, उन्होंने बताया, 'एक औरत के प्रमुख गुण एक अच्छी मां, अच्छी पत्नी और अच्छी कुक होना है। मुझे नहीं पता कि हम ऐसा क्यों कहते हैं, लेकिन जो कोई खाना बनाना नहीं जानता, उसे बहुत ही अजीब तरीके से देखा जाता है।' 

Drug Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी थी सोची-समझी साजिश? समीर वानखेड़े की चाल का आशीष रंजन ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने यह भी कहा कि पब्लिक फिगर होने के कारण उनका शादी करना और फिर बच्चे पैदा करना एक बड़ी बहस बन गया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं बस अपना जीवन जीने की कोशिश करती हूं, जैसे मैं कर सकती हूं। ऐसे काम करती हूं जिनके लिए मैं खुद को आईने में देख सकूं। मैं इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं करती कि दूसरे लोग इसके बारे में क्या कहते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें