रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस निर्देशक के 25 साल पूरे होने के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं। सभी को फिल्म में रणवीर और आलिया की एक्टिंग पसंद आ रही है और जो एक चीज उनके दिल में बस गई है वह अभिनेता द्वारा किया गया कथक है। दरअसल, फिल्म के दूसरे पार्ट के दुर्गा पूजा सीक्वेंस में, रणवीर तोता रॉय चौधरी के साथ डोला रे डोला पर थिरकते दिखाई देते हैं। दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस काबिले तारीफ रही और उसने सभी को प्रभावित भी किया।