फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: सही पकड़े हैं...सोरी सोरी सोरी...' सीरियल में मुश्किल से अंग्रेजी बोलने वाली ये अभिनेत्रियां हैं बेहद पढ़ी-लिखी

Thu, 19 May 2022 05:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुभांगी अत्रे, रूपाली गांगुली - फोटो : social media
बात पॉपुलैरिटी की हो तो बॉलीवुड की तरह टीवी सितारों की भी लंबी फैन फॉलोइंग रहती है। भारतीय नाटक ज्यादातर परिवार की कहानी पर आधारित होते हैं और इनमें दिखने वाली लीड एक्ट्रेसेस को घर-घर में खूब पसंद किया जाता है। छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू से लेकर अच्छी मां तक की छवि को खूब भुनाया जाता है और इस समय भी टीवी की दुनिया में कई ऐसे सीरियल आ रहे हैं। जिनमें टीवी एक्ट्रेसेस को बिलुकल घरेलु कामकाजी महिला के रूप में दिखाया गया है, वहीं सीरियल में इनकी अंग्रेजी भी जबरदस्त दिखाई जाती है। अनुपमा के सॉरी को सोरी बोलने से लेकर शुभांगी अत्रे के सही पकड़े हैं तक। को खूब भुनाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि टीवी सीरियल्स में बमुश्किल अंग्रेजी बोलने वाली ये अभिनेत्रियां असल जिंदगी में काफी पढ़ी लिखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपमा का किरदार निभातीं रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
रूपाली गांगुली (अनुपमा)
स्टार प्लस का शो अनुपमा टीआरपी के मामले में नंबर वन बना रहता है।  इस शो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली घर-घर की पसंद बन चुकी हैं। सीरियल अनुपमा में भी ज्यादातर अनुपमा उर्फ अनु का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली को सीरियल में अंग्रेजी के छोटे-छोटे शब्द भी बड़ी मुश्किल से बोलते हुए दिखाया जाता है और उनका सोरी सोरी सोरी... तो काफी पॉपुलर हो चुका है, लेकिन अगर एजुकेशन की बात करें रील लाइफ के विपरीत एक्ट्रेस असल जिंदगी में काफी पढ़ी लिखी हैं और उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुभांगी अत्रे
सीरियल भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार  किरदार शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। उनका हिट डायलॉग सही पकड़े हैं अब भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीरियल में अंग्रेजी की छोटी-छोटी बातों में गलती करने वाली अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे ने असल जिंदगी में MBA किया हुआ है।

4 of 5
जिया मानेक - फोटो : Instagram
तेरा मेरा साथ रहे (जिया मानेक)
स्टार प्लस की सीरियल तेरा मेरा साथ रहे में अभिनेत्री जिया मानेक लीड रोल गोपिका के किरदार में दिखाई देती हैं। सीरियल में उन्हें गुजराती माध्यम से सिर्फ आंठवी पास दिखाया है और हाल ही में सीरियल में उन्हें 10वीं की परीक्षा देते हुए भी देखा गया था। इसके विपरीत असल जिंदगी में उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने एडवर्टाइज़िंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ratan Raajputh - फोटो : सोशल मीडिया
रतन राजपूत
अभिनेत्री रतन राजपूत ने 'अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो' में लाली का किरदार अदा किया था। इस सीरियल में उनकी पृष्ठभूमि बिलकुल गांव की दिखाई गई थी। हालांकि असल जिंदगी में रतन राजपूत ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है और इसके बाद वह थिएटर से जुड़ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें