कान फिल्म फेस्टिवल से लेकर भारत तक, बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को बड़े पैमाने पर तारीफें मिल रही हैं। 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' एक बायोपिक फिल्म है, जो इसरो के पूर्व एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन और अनुभवों के इर्द-गिर्द घूमती है। नंबी नारायण को जासूसी के झूठे आरोपों में फंसाया गया था। अभिनेता से निर्माता-निर्देशक बने आर माधवन की इस फिल्म का जादू दर्शकों के दिलों-दिमाग पर सिर चढ़कर बोल रहा है, तभी तो समीक्षकों के साथ-साथ यह फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। दर्शकों के दिल को छूती इस कहानी से लोग बहुत इंस्पायर हो रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी ओटीटी पर मौजूद फिल्में व सीरीज लेकर आए हैं, जो अंतरिक्ष और उसके रहस्यों पर आधारित हैं। देखिए पूरी लिस्ट...