फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: सीएम भगवंत मान को केआरके ने ट्वीट कर दी शादी की बधाई, यूजर्स बोले- ये तो मुख्यमंत्री बनने से भी बड़ी उपलब्धि

Thu, 07 Jul 2022 10:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके, भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के सीएम और कॉमेडियन भगवंत मान ने आज गुरप्रीत कौर से शादी कर ली है। भगवंत मान किसी तामझाम के बहुत ही सादे तरीके से इस पवित्र बंधन में बंध गए हैं। इस कार्यक्रम में बहुत ही कम लोगों को न्योता दिया गया था। उनकी शादी में दिल्ली के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए। उन्होंने भगवंत मान की तरफ से एक पिता की सारी रस्में अदा कीं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के कंधों पर शादी समारोह का पूरा इंतजाम था और उनकी देखरेख में ही सभी तैयारियां की गई थीं। इस खास मौके पर सभी ने उनको खूब बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



 
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
भगवंत मान के इस शुभ दिन पर क्रिटिक केआरके यानि कमाल आर खान ने भी बधाई दी है। केआरके ने ट्विटर पर लिखा- भाई जान @भगवंत मान बधाई हो! आपको वैवाहिक जीवन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बता दें कि कमाल आर खान अक्सर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह अपने ट्वीट्स के जरिए बॉलीवुड और सेलिब्रिटीज पर जमकर निशाना साधते रहते हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
केआरके
केआरके के इस ट्वीट के बाद लोगों के काफी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।  एक शख्स ने लिखा- 'क्या वो आपको जानते भी हैं...इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की'। इसके बाद एक शख्स ने लिखा- 'ये तो सीएम बनने से भी बड़ी उपलब्धि है'। एक अन्य शख्स ने कहा- 'सीधे-सीधे बिना कोई कॉन्ट्रोवर्सी, लांछन लगाये बिना बधाई देने के लिये आपको धन्यवाद'।
विज्ञापन

4 of 4
केआरके
बता दें कि केआरके अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले तो उन्होंने अपने लिए मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर की थी। केआरके ने एक ट्वीट कर कहा, 'दोस्तों अगर मैं बॉलीवुड को बंद कराने में कामयाब हो गया तो, आप लोग मेरा मंदिर बनवाओगे न? इसके बाद उन्होंने फनी फेस वाले इमोजी शेयर किए। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने खूब कमेंट और रिट्वीट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें