आर. माधवन-सरिता बिरजे
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की बायोपिक है। इसमें माधवन नंबी नारायणन का किरदार निभा रहे हैं। वह अपने किरदार में इस कदर ढल गए हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। बस इसी का फायदा उठाते हुए माधवन को मजाक करने की सूझी। यह मजाक उन्होंने अपने ब्रदर-इन-लॉ के साथ किया है। दरअसल उन्होंने अपनी और पत्नी सरिता बिरजे की एक रोमांटिक तस्वीर अपने ब्रदर-इन-लॉ को भेज दी, जिसे देखकर वह भड़क गए। शायद आप भी इसे देखकर सोच में पड़ जाएं। दरअसल इस तस्वीर में माधवन का सिर्फ साइड फेस नजर आ रहा है। इसमें वह नंबी नारायण के गेटअप में हैं। पहली बार इस तस्वीर को देखकर कोई भी यही सोचेगा कि आखिर सरिता बिरजे किसके साथ रोमांस कर रही हैं।