आर माधवन ने कही यह बात
आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाराज प्रशंसकों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रशंसक शिकायत कर रहे हैं कि कोलकाता के एक थिएटर में 'रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट' की स्क्रीनिंग को बीच में ही रोक दिया गया। नेटिज़न्स परेशान हो गए। बंगाली और हिंदी भाषा में उन्होंने बताया कि वह 25-45 मिनट तक प्रतीक्षा करते रहे लेकिन स्क्रीनिंग शुरू नहीं हुई। आर माधवन ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “स्क्रीनिंग रोकने का जरूर कोई कारण रहा होगा। कृपया शांत रहें। यह मेरी विनम्र प्रार्थना। चिंता न करें, शो जल्द ही शुरू होगा।" वहीं इस मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, "आईनॉक्स की गलती के कारण इस फिल्म का क्लाइमेक्स भी नहीं देख सका। यहां तक कि उन्होंने पैसे भी नहीं लौटाए।"
इससे पहले भी...
यह पहली बार नहीं है जब 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। इससे पहले फिल्म की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में इसके पोस्टर न लगाके इसकी कमाई पर असर डालना की साजिश रची गई थी। जी हां, शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों ने अपने यहां आर माधवन की फिल्म के पोस्टर ही नहीं लगाए थे जिसकी वजह से लोगों को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उनके नजदीकी सिनेमाघरों में 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' रिलीज हो गई है।
Rocketry Poster: माधवन की ‘रॉकेट्री’ के सिनेमाघरों में नहीं लगे पोस्टर, ‘जुग जुग जियो’ के शोज बढ़ाने की तैयारी