फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जब एक बच्चे ने बिग बी से उम्र पूछकर दे दी थी उन्हें घर बैठने की सलाह, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन अक्सर ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। 
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ब्लॉग लिखकर अपनी बातें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक बात का जिक्र किया और बताया कि कैसे एक पांच साल के बच्चे ने उन्हें स्पीचलेस कर दिया था। बच्चे ने बिग बी को 80 की उम्र में काम न करके घर बैठकर मजे करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमिताभ बच्चन एक कैंपेन के लिए काम कर रहे थे, जब इस बच्चे ने आकर उनसे यह बात कही। बिग बी ने लिखा, 'मैं आरबीआई के एक कैंपेन के लिए काम पर था। सीन में एक 5-6 साल का बच्चा भी था और रिहर्सल के बीच वह मेरी ओर मुड़ा और बोला एक्सक्यूज मी, आपकी उम्र क्या है?  मैंने कहा 80, तो वह पलटकर बोला, ओह तो आप काम क्यों कर रहे हैं। मेरे दादा-दादी तो घर पर बैठकर मजे कर रहे हैं। आपको भी करने चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे की बात सुनकर बिग बी हैरान हो गए और कोई जवाब नहीं दे पाए। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मेरे पास इस बात का कोई जवाब नहीं था। पहले तो इसलिए कि मैं पांच साल के बच्चे के मुंह से इतनी बड़ी सच्चाई सुनकर हैरान था। मेरे पास जवाब है भी नहीं। मैंने शूट खत्म होने के बाद उसके साथ फोटो क्लिक करके उसे गुड बॉय किया और उसकी मम्मी के कहने पर ऑटोग्राफ दिया। लेकिन यह बात मेरे जहन में चलती रही।'
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही सोनी टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन लेकर वापस लौट रहे हैं। वहीं, वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'प्रोजेक्ट के' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें