नंबी नारायण और आर. माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन ने मशहूर वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर. माधवन ने ही किया है। हाल ही में फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया की नंबी को नासा से ऑफर मिला था। नंबी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रीमियर फ्रांस में हो रहे कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया।