फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आग से धू-धूकर जल उठा था आरके स्टूडियो, करोड़ों की संपत्ति चंद पल में हो गई थी स्वाहा

Fri, 03 May 2019 04:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rk studio - फोटो : social media
कभी एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले आरके स्टूडियो की जमीन पर अब गोदरेज प्रॉपर्टीज आलीशान फ्लैट बनाएगी। पूरे कपूर खानदान के लिए आरके स्टूडियो का बिकना काफी इमोशनल था। सितंबर 2018 में आरके स्टूडियो में आग लगने की वजह से यह चर्चा में आया था। आग की वजह से एक हॉल पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। आगे की स्लाइड्स में देखें, आरके स्टूडियो में आग की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
RK Studio - फोटो : ANI
स्टूडियो में वायरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दरअसल, इस स्टूडियो को नया लुक देने के लिए वायरिंग के साथ ही डेकोरेशन का भी काम चल रहा था। पर आग की वजह से पूरा हॉल ही बर्बाद हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
RK Studio - फोटो : ANI
ये आग डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' के सेट पर लगी थी। आग लगने के दिन शनिवार था। इस वजह से कोई कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं था। बता दें कि आरके स्टूडियो की स्थापना शो मैन राज कपूर ने की थी। 

4 of 5
rk studio - फोटो : social media
ये स्टूडियो चेंबूर में है। इसकी स्थापना साल 1948 में हुई थी। आरके स्टूडियो की पहली फिल्म साल 1948 में ही रिलीज की गई थी, जिसका नाम 'आग' था। आरके स्टूडियो ने बरसात, आवारा, बूट पॉलिश, जागते रहो और श्री 420 जैसी बड़ी फिल्में बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rk studio - फोटो : social media
ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा। रणधीर कपूर ने कहा था कि 'हां हमने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। यह अब बिक्री के लिए है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें