बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस आरके स्टूडियो में आग लग गई है। आग की वजह से एक हाल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। ये स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है। इसकी स्थापना शोमैन राज कपूर ने की थी। मौजूदा समय में इसका कामकाज ऋषि कपूर देखते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें, आरके स्टूडियो में आग की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
आरके स्टूडियो
- फोटो : File pic
आर के स्टूडियो में लगी आग तेजी से फैल रही है। आग की वजह से हाल नंबर 1 पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही हैं। आगे देखें, तबाही की तस्वीरें...
विज्ञापन
3 of 6
RK Studio
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक आर के स्टूडियो में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाडियों के साथ ही पानी के 5 टैंकर भी मंगाए गए हैं। आगे की स्लाइड में जानें, कैसे लगी आग...
4 of 6
RK Studio
- फोटो : ANI
स्टूडियो में वायरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दरअसल, इस स्टूडियो को नया लुक देने के लिए वायरिंग के साथ ही डेकोरेशन का भी काम चल रहा था। पर आग की वजह से पूरा हाल ही बर्बाद हो गया। आगे जानें, आर के स्टूडियो के बेहतरीन गुजरे जमाने के बारे में...
विज्ञापन
5 of 6
RK Studio
- फोटो : ANI
ये आग डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' के सेट पर लगी। ये शो अब बंद हो चुका है और शनिवार होने की वजह से कोई कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं था। ये शो सोनी चैनल पर आता था, जो ऑफ एयर हो चुका है।
#Update Fire at RK Studio: Fire broke out at the sets of TV show 'Super Dancer'. There was no crew at the set, today being Saturday #Mumbai pic.twitter.com/eujSGG1DgE
— ANI (@ANI) September 16, 2017
आर के स्टूडियो की स्थापना शो मैन राज कपूर ने की थी। इसका नाम उन्होंने अपने पिता राज कपूर के ऊपर रखा था। ये स्टूडियो चेंबूर में है। इसकी स्थापना साल 1948 में हुई थी। आर के स्टूडियो की पहली फिल्म साल 1948 में ही रिलीज की गई थी, जिसका नाम 'आग' था। आर के स्टूडियो ने बरसात(1949), आवारा(1951), बूट पॉलिश, जागते रहो और श्री 420 जैसी बड़ी फिल्मे बनाई।