मूवी मंगल: सब कुशल मंगल
कलाकार: प्रियांक शर्मा, रीवा किशन, अक्षय खन्ना, सतीश कौशिक, सुप्रिया पाठक और राकेश बेदी।
निर्देशक: करण विश्वनाथ कश्यप
निर्माता: प्राची नितिन मनमोहन
निर्माता नितिन मनमोहन की बेटी प्राची, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक और अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा के साथ मिलकर बंटी और बबली, चक दे इंडिया और डॉन जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे करण विश्वनाथ कश्यप ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म बनाई है, सब कुशल मंगल यानी बोले तो ऑल इज वेल। सब कुशल मंगल के साथ साल के पहले शुक्रवार को सनी कौशल और रुखसार की फिल्म भंगड़ा पा ले भी रिलीज हुई है। लेकिन, दोनों फिल्मों का हाल एक जैसा है। ऐसे में जानते हैं कैसी है फिल्म और अमर उजाला ने दिए हैं कितने स्टार्स।