फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतु शिवपुरी का जन्मदिन और पुराने वीडियो पर अक्षय कुमार ट्रोल, पांच खबरें

Fri, 22 Jan 2021 11:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतु शिवपुरी, अक्षय कुमार - फोटो : फाइल
बॉलीवुड में 90 के दशक में बहुत सी खूबसूरत हसीनाओं ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और फैंस को अपनी अदाओं का दीवाना भी बनाया था। इस लिस्ट में एक्ट्रेस ऋतु शिवपुरी का नाम भी शामिल हैं जिनके लाल दुपट्टे ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। 1993 में आई फिल्म 'आंखे' में गोविंदा के साथ रोमांस करने वाली ऋतु 22 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस फिल्म के गाने 'ओ लाल दुपट्टे वाली...'.ने फैंस को दीवाना बना दिया था। ऋतु आज भी बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आती हैं। 

Ritu Shivpuri Birthday: गोविंदा की वो हीरोइन जिसके लाल दुपट्टे ने मचा दिया था हंगामा, अब दिखने लगीं हैं ऐसी

 
विज्ञापन

2 of 5
द व्हाइट टाइगर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को हॉलीवुड निर्माता जॉन हार्ट जूनियर की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। निर्माता ने इस फिल्म पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है।

'द व्हाइट टाइगर' की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, रोक लगाने से किया इनकार

 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी और सलमान खान - फोटो : फाइल
दबंग अभिनेता सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के सिनेमाघरों में रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा होने के बाद इसकी मुख्य अभिनेत्री दिशा पाटनी बहुत खुश हैं। उन्हें खुशी इस बात की है कि अब दर्शक इस फिल्म का मजा बड़े पर्दे पर ले सकेंगे। हालांकि, अब तक देश से कोरोना वायरस विदा नहीं हुआ है इसलिए दिशा ने फिल्म देखने जाने वाले सभी लोगों से गुजारिश की है कि सावधानियां जरूर बरतें।

'राधे' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के सलमान के फैसले से खुश हैं दिशा, दर्शकों से की यह गुजारिश


 

4 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस 14 के घर से बाहर हुईं जैस्मिन भसीन इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली जैस्मिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं। हालांकि इस बीच कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अब ट्रोलर्स को जैस्मिन ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

यूजर्स के भद्दे कमेंट्स से परेशान हुईं जैस्मिन भसीन, फटकार लगाते हुए लिखा- शर्म नहीं आती


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बीते दिनों एक वीडियो जारी कर लोगों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर योगदान देने की अपील की थी। वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे। उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की। लेकिन अब अक्षय का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वे मंदिर में दान करने के लिए मना कर रहे हैं।

जब अक्षय कुमार ने भगवान के नाम पर दान देना बताया था बेकार, फिल्म के प्रमोशन में बोले थे- किसान भूखे मर रहे हैं


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें