फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से भारत आईं 'उज्मा' पर बनेगी फिल्म, तब्बू को मिल सकता है सुषमा स्वराज का रोल

Tue, 05 Mar 2019 02:54 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushma swaraj and tabu - फोटो : social media
'कहानी', 'कमांडो', 'एयरलिफ्ट', 'पिंक' और 'रेड' जैसी बेहतरीन फिल्में लिख चुके राइटर रितेश शाह उज्मा अहमद की कहानी लेकर आ रहे हैं। साल 2017 में पाकिस्तान में फंसी उज्मा को भारत वापस लाने में भारतीय दूतावास के उपायुक्त जेपी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sushma swaraj, uzma ahmed - फोटो : amar ujala
नेशनल-इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर रितेश की अगली फिल्म की कहानी उज्मा और जेपी सिंह की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। रितेश ने जेसी सिंह से मिलकर कहानी का इनपुट लिया है। उज्मा एक भारतीय नागरिक हैं, जिनसे एक पाकिस्तानी ने नशे की दवाईयां खिलाकर गन प्वाइंट पर शादी कर ली थी। उन्हें पाकिस्तान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
Tabbu - फोटो : file photo
उज्मा ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बचाने की गुहार लगाई थी। सुषमा ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए उज्मा को सुरक्षित भारत वापस बुला लिया। बता दें कुछ समय पहले यह भी सुनने को मिला था कि तब्बू को इस फिल्म में सुषमा स्वराज का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। कुछ समय पहले उज्मा अहमद का किरदार परिणीति चोपड़ा द्वारा निभाए जाने की बात सामने आई थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 

4 of 5
ileana dcruz
सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्देशक ने उज्मा के किरदार के लिए इलियाना डीक्रूज को अप्रोच किया है। इलियाना ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म के निर्माता समीर दीक्षित ने एक बयान में कहा, 'जे.पी. सिंह से मिलने के बाद, हम समझ गए कि भारत सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन को कैसे महत्व देती है। उन्होंने हमें बताया कि सुषमा स्वराज कैसे पूरी तरह से उज्मा के केस में शामिल थीं और व्यक्तिगत रूप से लड़की को बचाने के लिए पूरे मिशन की निगरानी कर रही थीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anil Kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि उज्मा अहमद को भारत सरकार के हस्तक्षेप के माध्यम से 25 मई, 2017 को पाकिस्तान से भारत लाया गया था। फिल्म में भारतीय उपायुक्त जेपी सिंह का रोल एक्टर अनिल कपूर की झोली में गिर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें