रीता भादुड़ी इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो 'निमकी मुखिया' में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं । अचानक उनके निधन की खबर से पूरी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है । रीता टीवी के अलावा दर्जनों फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
रीता भादुड़ी
रीता की भतीजी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई थी । इसके बाद उन्हें काफी दिक्कतें होने लगी थीं । पिछले एक महीने से उनकी तकलीफें ज्यादा बढ़ गई थीं । बीमारी के बावजूद वो शूटिंग पर जाती थीं ।
विज्ञापन
3 of 4
रीता भादुड़ी
'निमकी मुखिया' में रीता की शूटिंग का आखिरी वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में रीता योगा करती हुई नजर आ रही हैं । बता दें कि रीता कुछ समय से मुंबई के सुजय हॉस्पिटल के ICU में एडमिट थीं। वहीं उनका निधन हो गया ।
उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में किया गया। अंतिम विदाई के वक्त मौजूद सभी सेलेब्रिटीज की आंखें नम थीं । रीता भादुड़ी के कोस्टार विवेक दहिया और अनूप सोनी ने उनके निधन पर दुख जताया है ।