फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रीता भादुड़ी के पार्थिव शरीर को देख फूट-फूटकर रो पड़ीं शबाना आजमी, पास बैठ सहलाती रहीं सिर

Tue, 17 Jul 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रीता भादुड़ी
कुछ देर पहले ही मुंबई के चकला श्मशान गृह में रीता भादुड़ी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया । रीता को किडनी की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था । आज सुबह उनके निधन की खबर आई । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सतीश शर्मा
रीता के अंतिम दर्शन के लिए उनके परिवारवाले दोस्त वहां मौजूद थे। सतीश शर्मा, अंजू महेंद्रू, शिशिर शर्मा, शबाना आजमी और भूमिका गुरुंग सबसे पहले पहुंचे थे । रीता की भतीजी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई थी । 
 
विज्ञापन

3 of 5
रीता भादुड़ी
अंतिम विदाई के वक्त सबकी आंखें नम थीं । रीता की भतीजी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई थी  इसके बाद उन्हें काफी दिक्कतें होने लगी थीं । पिछले एक महीने से  उनकी तकलीफें ज्यादा बढ़ गई थीं ।
 

4 of 5
रीता भादुड़ी
रीता भादुड़ी के कोस्टार विवेक दहिया और अनूप सोनी ने उनके निधन पर दुख जताया है । वहीं 'भाभी जी घर पर हैं' की शुभांगी खरे भी रीता की मौत से दुखी हैं । उन्होंने कहा, 'रीता जी के बारे में सुनकर दुख हुआ । वो एक खूबसूरत महिला थीं । उनका दिल बहुत साफ था । वो सेट पर पॉजिटिव एनर्जी के साथ आती थीं । हम लोग सेट पर एक परिवार की तरह रहते थे । जैसे ही मैंने उनके बारे में सुना बहुत सी पिछली बातें मेरे दिमाग में चलने लगीं ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रीता भादुड़ी
रीता की दोस्त और एक्ट्रेस जरीना ने बताया, '5 दिन पहले ही हम दोनों मिलने का प्लान बना रहे थे लेकिन फिर कैंसिल हो गया । काश प्लान कैंसिल ना होता तो मुझे पता चल जाता कि वो बीमार थीं । वो हॉस्पिटल में थीं और मैं उनसे मिल भी नहीं पाई । FTII के दिनों में हम बैचमेट थे और वो मेरी क्लोज फ्रेंड भी थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें