फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता भादुड़ी की वो तस्वीरें जो पहले कभी नहीं देखी होंगी, 40 साल में इतना बदल गया था रंग-रूप

Tue, 17 Jul 2018 12:14 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रीता भादुड़ी
फिल्म इंडस्ट्री की एक और फेमस 'मां' का मंगलवार सुबह निधन हो गया । किडनी की समस्या के चलते उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया था । जहां उनकी मौत हो गई । उनका अंतिम संस्कार आज यानी 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुंबई में होगा ।
विज्ञापन

2 of 7
रीता भादुड़ी
इस खबर को सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कंफर्म किया । उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ मैं ये सूचित कर रहा हूं कि अब रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं । हम सबके लिए वो मां की तरह थीं । हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे ।'

ये भी पढ़ें- 40 साल में कभी नहीं मिल पाया लीड हीरोइन का रोल, जया भादुड़ी की बहन कहने पर भड़की थीं रीता
 
विज्ञापन

3 of 7
रीता भादुड़ी
रीता इन दिनों ‘निमकी मुखिया’ में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं । खाली समय में वो सेट पर ही आराम करती थीं । रीता 62 साल की थीं । सेहत और काम के प्रति लगन को देखते हुए उनकी सहूलियत के हिसाब से शेड्यूल तय किया गया था । 

4 of 7
रीता भादुड़ी
रीता ने अपने काम के बारे में कहा था, 'बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम छोड़ दें । मुझे काम करना और व्यस्त रहना पसंद है । मुझे हर समय अपनी खराब हालत के बारे में सोचना पसंद नहीं, इसलिए मैं खुद को व्यस्त रखती हूं ।'
 
विज्ञापन

5 of 7
रीता भादुड़ी
रीता कहती थीं, 'मुझे लगता है कि मैं अभी भी एक स्टूडेंट हूं और एक्टर के तौर पर सीख रही हूं । लोग अक्सर मुझसे मेरा फेवरेट रोल पूछते हैं । लेकिन मैं बस यही कहती हूं कि मैं अभी जो रोल कर रही हूं वो ही मेरा बेस्ट रोल है ।'
विज्ञापन

6 of 7
रीता भादुड़ी
रीता ने 1968 में फिल्म 'तेरी तलाश में' से अपना डेब्यू किया था । इसके बाद उन्होंने 'जूली', 'अनुरोध', 'सावन को आने दो', 'गोपाल कृष्ण', 'आई मिलन की रात' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया । 1995 में आई फिल्म 'राजा' के लिए रीता को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग रोल के अवॉर्ड से नवाजा गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रीता भादुड़ी
फिल्म 'जूली' (1975) में रीता ने जूली की बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाया था । इस फिल्म में रीता पर 'ये रातें नई पुरानी' गाना फिल्माया गया था । जो काफी हिट हुआ था । रीता ने 1973 में FTII से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें